भिड़ जिले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने कई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीम के अधिकारियों के साथ हाथापाई भी की। बाद में मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार जिला प्रसाशन के द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। उसी के तारतम्य में जिला प्रसाशन का अमला कार्रबाई करने के लिए जामना रोड पर पहुंचा था। जैसे ही अस्थाई ओर स्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगो ने अधिकारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर मौजूद देहात थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस हाथापाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना के बारे में कोई अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।