फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: भिंड में कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग दंपती की हत्या, वारदात के बाद बेटा फरार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Jun 2023 04:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड के ग्रामीण अंचल में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोपी मृतक के बेटे को ही माना जा रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपती का बेटा मानसिक रूप से बीमार है।
 
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती की हत्या की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड के ग्रामीण अंचल में एक बुजुर्ग दंपती की धार दार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उनके अपने बेटे पर है। आरोपी बेटा फिलहाल फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के डांग छेकुरी गांव का है। गांव में रहने वाले हरिज्ञान जाटव अपनी पत्नी रामश्री अपने बड़े बेटे के साथ रहते थे। उनके दो बेटे दिल्ली में कामगार हैं, और वहीं रहते हैं। बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात किसी अज्ञात शख़्स ने दोनों बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मौ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, भिंड एसपी मनीष खत्री भी मौक़े पर पहुंचे। इस पूरी वारदात पर पुलिस को मृतक दंपती के बड़े बेटे पर शक है क्योंकि वह सुबह से घर से गायब है। जानकारी जुटाने पर यह भी पता चला है कि दंपती के बड़े बेटे मंगेश की अपने माता पिता से बनती नहीं थी वह दो बार पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन घर की बात घर में ही दब कर रह गई थी।



सूत्रों के मुताबिक आरोपी बेटे की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़ कर किसी के साथ भाग गई थी। इस घटना के बाद से ही वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था और इसके लिए वह अपने माता पिता को जिम्मेदार मानता था। उसका मानना था कि उसके माता पिता ने ही उसकी पत्नी को एक रिश्तेदार युवक के साथ भगा दिया है और यह बात उसके जहन में घर कर चुकी थी, जिसका बदला लेने के लिए वह अक्सर घर में झगड़े करता था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष पहले मंजेश ने पत्नी के विवाद के चलते माता-पिता को घर में बंद कर बाहर से कुंडी डालकर आग लगा दी थी, जिसमें माता-पिता को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बचाया था। वहीं आग के चलते पूरा घर और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। साथ ही गांव वालों ने बताया कि दो वर्ष पहले मंजेश ने माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की थी, जिसमें मां का हाथ टूट गया था और पिता का सिर फट गया था।

मौक़े पर पहुंची पुलिस टीम और एसडीओपी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। एसडीओपी का कहना है कि इस घटना को मृतक जाटव दंपती के बड़े बेटे ने अंजाम दिया है। वारदात के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है, साथ ही शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें