फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: आरक्षक के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न हालत में थाने में लेकर आई पुलिस

Mon, 15 Apr 2024 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

Bhind News: जिले के चंदननगर में एक आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी गई। इसके बाद देहात थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरक्षक को अर्धनग्न अवस्था में थाने लेकर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष देर रात तक थाने में रहे।
विज्ञापन
आरक्षक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक भोपाल में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र गर्ग डाक लेकर भिंड आया हुआ था। बीती रात करीब 11-12 बजे के बीच वो चंदन नगर में था, तभी कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने 108 पर सूचना दी, जिस पर एफआरवी टीम मौके पर पहुंची। मामले को देखते हुए देहात पुलिस ने आरक्षक को वाहन में बैठाया और थाने में लेकर पहुंची।

इस बात को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन

थाने में आरक्षक ने बताया है कि उसे घेरकर पीटा गया। वो पैदल जा रहा था। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग देर रात तक पुलिस थाने में आ गए। दोनों पक्षों की ओर से अपने अपने तर्क रखे गए। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना, वहीं देहात थाना में पदस्थ एसआई विजय शिवहरे का कहना है कि आरक्षक भोपाल में पदस्थ है। भिंड का रहने वाला है, उसके घर के पास रहने वाली लड़की से कॉलेज समय से परिचय है। जब वो निकल रहा था तो लड़की के घर वालों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में बहस होकर झूमाझटकी हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें