लंदन में एमपी के भिंड का नाम बुलंद हुआ है। दरअसल, भिंड के मूल निवासी भरत चतुर्वेदी ने स्कॉटलैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में देश का नाम रौशन किया है। एडिबर्ग दुनिया की 20 और लंदन की 5 टॉप यूनिवर्सिटीज में शुमार है। भरत इस यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के सबसे युवा ट्रस्टी बने हैं।
यूनिवर्सिटी में हाल ही में छात्र संघ के चुनाव संपन्न हुए थे। भरत को बतौर सबसे युवा ट्रस्टी 800 में से 589 वोट मिले, जो कि यूनिवर्सिटी के अब तक के इतिबहास में इस पद के लिए सबसे ज्यादा हैं।
यूनिवर्सिटी में किसी भारतीय के द्वारा इस उपलब्धि को हासिल करने का यह पहला मामला है।
भरत की इस जीत को लंदन में भिंड का परचन लहराने से जोड़कर देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के लोग और उनके परिवार वाले इस उपलब्धी से गदगद हैं। भरत सूबे के पूर्व मंत्री और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह चतुर्वेदी के बेटे हैं। वहीं, मेहगांव से बीजेपी विधायक मुकेश चतुर्वेदी उनके चाचा हैं।