फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया बोलीं, ‘भोपाल एनकाउंटर को फर्जी कहना जल्दबाजी, सरकार की जांच अभी जारी’

Thu, 03 Nov 2016 12:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री/अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के साथ गठबंधन से ही चुनाव लड़ने का एलान किया। अपना दल में चल रहे घमासान के सवाल पर बार-बार कतराती रहीं लेकिन सपा के घमासान पर खूब बोलीं। कहा कि यूपी में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है। बसपा के भ्रष्टाचार को जनता अभी तक नहीं भूल पाई है। मप्र के भोपाल जेल से भागे आठ सिमी आंतकियों के इनकाउंटर पर कहा कि अभी इसे फर्जी कहना जल्दबाजी होगी। सरकार कैदियों के फरार होने की जांच करा रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इनकांउटर की भी जांच कराएगी।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह में शामिल होने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री ने बुधवार को चित्रकूट डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा के शासन से ऊब चुकी है। अबकी भाजपा और अपना दल की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री तो भाजपा का होगा लेकिन अद की स्वीकृति जरूर होगी। जल्द ही सीटों का बंटवारा होगा। अपना दल से संबध पर केंद्रीय मंत्री बोली कि पारिवारिक मामला है, जिसका जल्द निस्तारण होगा। उन्होंने अपनी मां/अपनादल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के उस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की जिसमें उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल उनकी पार्टी की सांसद/सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मुलायम सिंह के परिवार का राजतंत्र चल रहा है। जनता यह नहीं जान पाती कि यूपी में मुख्यमंत्री मुलायम हैं या शिवपाल, आजम खां हैं या अखिलेश यादव। बसपा मुखिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता भूली नहीं है कि किस तरह गाढ़ी कमाई का पैसा पत्थरों में लगा और टिकट बेचे गए। कांग्रेस का काम तो जनता को बेवकूफ बनाना है।  युवाओं को लैपटाप व मोबाइल की भीख नहीं रोजगार चाहिए। प्रदेश में युवाओं को रोजगार न मिलने से वे दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए जाते है जहां उनको तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसलिए इस बार प्रदेश में ऐसी सरकार बनाएं जिससे रोजगार मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें