राहुल गांधी के पास वाले कैंप में सांप निकल आया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन है। शनिवार सुबह राहुल गांधी के कैंप के पर भोजन कैंप में सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। जिस समय सांप दिखाई दिया उस समय नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं पर मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष ने सांप को पकड़ने की कोशिश भी की। कैंप में मौजूद लोगों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित बाहर छोड़ दिया।
बता दें कि खरगोन के ग्राम मनिहार में जहां कैंप लगा था वह एक खुला इलाका था। यात्रियों के लिए बनाए भोजन के कैंप की यह घटना है। इसके पास ही राहुल गांधी का कैंप था। अचानक सांप देखकर कुछ लोग घबरा गए। सांप करीब दो-तीन फीट का था। मप्र के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे। उन्होंने भी सांप को पकड़ने की कोशिश की। सांप पर एक खाली कार्टन फेंका लेकिन सांप पकड़ में नहीं आया। इधर घटना का वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सामने आया है। टेंट में मौजूद अन्य लोगों ने सांप को पकड़ कर सुरक्षित रूप से बाहर छोड़ा दिया।
सांप मिलने की खबर सुनते ही तुरंत प्रशासन भी चौकन्ना हुआ और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेकर भोजन कैंप में फिर से भोजन शुरू करवाया। बता दें कि इन्हीं सब सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को जंगल से वाहनों द्वारा निकाला जा रहा है। राहुल गांधी यात्रा आज शाम बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचेगी जहां पर संविधान दिवस के रूप में राहुल गांधी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक सभा को संबोधित करेंगे।