bhayyuji maharaj funeral
- फोटो : special arrangement
विनायक पिछले 15 सालों से भय्यूजी महाराज की सेवा करता आया है। जब भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारी थी उस समय सेवादार विनायक भी घर में मौजूद था। बता दें कि इस सुसाइड नोट के अलावा पुलिस को भैय्यूजी की लाश के पास से रिवॉल्वर, मोबाइल, टैब, लैपटॉप, फोन सहित 7 गैजेट्स मिले थे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस को भय्यूजी की पॉकेट डायरी से डेढ़ पेज का एक और सुसाइड नोट मिला था, जो अंग्रेजी में है उसमें पारिवारिक कलह का जिक्र करते हुए उन्होंने खुद को बेहद तनाव मे होना बताया है। हालांकि उन्होंने खुद की सुसाइड के लिए किसी को दोषी नहीं बताया लेकिन शुरुआती जांच इस बात की ओर इशारा कर रही है कि 2015 में उनकी पहली पत्नी माधवी की मृत्यु हो जाने से वह अकेलापन महसुस कर रहे थे हालांकि उनकी माधवी से एक बेटी थी। भय्यूजी महाराज की दूसरी शादी के बाद बेटी ने उनसे दूरी बना ली थी वह पुणे से बहुत कम ही घर (इंदौर) आती थी।