फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: छतरपुर पहुंचे भगवंत मान, भाजपा पर जमकर बरसे, भीड़ कम होने से रोड शो बीच में छोड़ा

Thu, 26 Oct 2023 06:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chatarpur: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान महाराजपुर विधानसभा से आप आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामजी पटेल का नामांकन भरवाने नौगांव पहुंचे थे। इस दौरान वो भाजपा पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
रोड करते हुए भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं ने प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में छतरपुर की महराजपुर विधानसभा से आप के उम्मीदवार रामजी पटेल के नामांकन में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार रामजी पटेल के लिए रोड शो भी किया।

विज्ञापन


भीड़ कम होने से रोड शो को किया बंद

जहां रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने शहर के मुसाफिर खाना चौराहे पर लोगों संबोधित किया। इस दौरान वो भाजपा सरकार पर जमकर गरजे। इसके बाद उनका रोड शो आगे बढ़ा, लेकिन भीड़ कम होने से गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री रोड शो खत्म करते हुए आगे बढ़ गये। यहां इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।

एमपी की जनता परिवर्तन चाह रही है

हमारे केजरीवाल जनता के लिए बिजली फ्री दे रहे हैं। इसके साथ ही अनेक योजनाएं चला रहे है। जिन्हें जनता लगातार पसंद भी कर रही है। अब बारी एमपी की है, जहाँ की जनता परिवर्तन चाह रही है तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना रही है। भगवंत मान ने कहा कि ये भाजपा कांग्रेस वाले चार साल से जनता को लूटते हैं और आखिरी एक साल में लॉलीपॉप देकर चले जाते है। मगर इस बार इन लोगों की बातों में मत आना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें