फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: बैतूल में हत्या का अजीबोगरीब मामला; दोस्त ने कबूली हत्या, जंगल की खाक छान रही पुलिस को नहीं मिल रहा शव

Fri, 26 Jan 2024 01:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

लापता युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या कबूल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन शव बरामद नहीं होने के कारण आगे पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
शव की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको लेकर आठनेर पुलिस खुद परेशान हो गई है। दरअसल एक युवक की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई है, जबकि उसके दोस्त का कहना है कि मैंने ही लापता युवक की हत्या की है। अब पुलिस को न तो शव मिल पाया है और न ही ऐसा कोई साक्ष्य जिससे की यह पता चले सके कि लापता युवक की सही में हत्या हुई है। पुलिस के सामने भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने हत्या कबूल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन शव बरामद नहीं होने के कारण आगे पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कावला के दो युवक यशवंत और प्रकाश 19 जनवरी को जंगल घूमने गए थे। यशवंत तो वापस आ गया लेकिन प्रकाश लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों के घर तलाश की लेकिन कोई खोजखबर नहीं मिली। अंतत: परिजनों ने आठनेर थाने पहुंचकर प्रकाश की गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

परिजनों के बताए अनुसार पुलिस ने यशवंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो उसने ना नुकुर की लेकिन बाद में प्रकाश की हत्या की बात कबूल कर ली। उइके ने बताया कि यशवंत ने पूछताछ में बताया कि उसने जंगल में प्रकाश की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस यशंवत को लेकर जंगल में पहुंची, लेकिन जहां यशवंत ने हत्या करना बताया था वहां न तो शव मिला और न ही ऐसे कोई साक्ष्य मिले, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रकाश की बताए घटना स्थल पर हत्या की गई है। पुलिस दो दिनों से जंगल, नदी, नाले की खाक छान रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कुछ भी नहीं लगा है। टीआई राजन उइके का कहना है कि जब तक शव नहीं मिल जाता तब तक पुलिस हत्या नहीं मान सकती है। पुलिस प्रकाश को लापता मानकर उसकी सर्चिंग करते रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें