फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: पांच साल में एक बार भी गांव नहीं आने पर लोगों में रोष, भाजपा प्रत्याशी को करना पड़ा विरोध का सामना

Mon, 15 Apr 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Betul: बैतूल में अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में पहुंचे बैतूल-हरदा-हरसूद के लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। यहां एक रिटायर्ड टीचर ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को खरी खोटी सुना दी। उन्होंने सांसद से सवाल करते हुए पूछा 5 साल तक कहां थे आप। 

विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को करना पड़ा विरोध का सामना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए सांसद दुर्गादास उइके लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब शनिवार की रात भाजपा प्रत्याशी मुलताई विकास खंड के महतपुर गांव पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने नाराज की जताई। रिटायर्ड टीचर होशियार सिंह तूरिया ने भाजपा प्रत्याशी से पूछा पिछले बार हम लोगों ने जिताया था, उसके बाद आप एक बार भी गांव नहीं आए।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो 4.26 मिनिट का है। जोकि शनिवार की रात का बताया जा रहा है। महतपुर गांव में एक मंदिर परिसर में ग्रामीणों की सभा रखी गई थी। इस सभा में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके, भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

प्रत्याशी को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में महतपुर गांव के एक रिटायर्ड टीचर होशियार सिंह तूरिया वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं कि हमारे हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए आवेदन की बात की तो आप कॉल अटेंड करने को तैयार नहीं थे। क्या यह लोकतंत्र है, हमने भी लोकतंत्र पढ़ा है, हमने बच्चों को भी लोकतंत्र पढ़ाया है। लोकतंत्र क्या होता है जनप्रतिनिधि जीतकर चला जाए और हम उसके पीछे चक्कर काटे। 2008 से स्कूल खुला है और हमारे बच्चे कैसे क्या रह रहे हैं चलकर देखिए क्या ये आपका दायित्व नहीं है। महतपुर गांव में चपरासी से लेकर कलेक्टर तक पैदा हो चुके हैं और यह गांव अनपढ़ नहीं है। हम जितने भाजपा के लोग है नोटा का बटन दबाएंगे, इसके लिए हम सब बैठकर के इस पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें