फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Road Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, अन्य घायलों का इलाज जारी

Thu, 04 Jan 2024 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में दो बाइकों के बीच भीषण भिड़ंत हो जाने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी. दूर भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम कुकरू और लहास के बीच बुधवार देर रात में घटित हुई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि मृतकों में सुरेश गन्नू बारस्कर (30) निवासी हरिमऊ, रविंद्र कस्देकर (28), प्रियांशु पिता रविंद्र कस्देकर (3) निवासी बासनेर शामिल थे। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि घटना बुधवार देर रात में कुकरू खामला रोड पर लहास गांव के पास घटित हुई है। 
विज्ञापन


टीआई अंजना ने बताया कि दुर्घटना की जांच में यह तथ्य सामने आया कि रविन्द्र कस्देकर का बेटा प्रियांशुं बीमार रहता था और उसके लिए घर में पूजा रखी गई थी। चूंकि प्रियांशु अपनी मां के साथ मामा के घर गया था। प्रियांशु को लेने उसके पिता गए थे और उसे लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। बाइकों के बीच हुए एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में मंगल और छोटू शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें