बैतूल पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा
बैतूल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर जिले में अपराधियों की निगरानी और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
उपसरपंच ने आदिवासी महिला से प्रेम विवाह किया तो 10 गांवों की पंचायत ने ठोंका 1.30 लाख का जुर्माना
इस अभियान के तहत, हाल ही में थाना अजाक, बैतूल ने 16 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी मोनू उर्फ शेख स्माइल (पिता: शेख इब्राहिम, उम्र: 35 वर्ष, निवासी: बस स्टैंड, आमला; वर्तमान पता: बीएसएनएल कॉलोनी, जबलपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।वहीं थाना कोतवाली, बैतूल ने थाना साईखेड़ा के अपराध क्रमांक 379/20, धारा 420, 34 आईपीसी के फरार आरोपी अलगिर पारधी (पिता: श्रीराम, उम्र: 47 वर्ष, निवासी: सोना घाटी, बैतूल) को गिरफ्तार किया। इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
ये भी पढ़ें-
गुना पथराव मामला: दूसरे पक्ष पर भी FIR, भाजपा पार्षद सहित चार नामजद और 10 अन्य लोगों पर मामला दर्ज
निगरानी बदमाशों पर सख्त निगाह
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की फाइलों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए और उनके निवास स्थानों पर लगातार जांच की जाए। निगरानी बदमाश वे होते हैं जिनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखती है, ताकि वे पुनः अपराध में लिप्त न हों।