फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: कार में ले जाया जा रहा था लाखों का गांजा, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल

सार

बैतूल में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तड़के चार बजे कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप जब्त की है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
बैतूल में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप जब्त की है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल में अवैध गांजे की बड़ी खेप जब्त की गई है। कार में इसका परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मिलानपुर टोल नाके के पास से करीब 20 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को जानकारी मिली थी कि नागपुर की ओर से एक कार में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस पर ब्यूरो टीम ने कार की निगरानी शुरू की। जब कार मिलानपुर टोल प्लाजा पहुंचा तो टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

40 पैकेट में भरा हुआ था 20 किलो गांजा
चैकिंग में कार की डिक्की से 40 पैकेट में भरा हुआ गांजा जब्त किया गया। टीम ने कार (सीजी 04 डीएक्स 1040) को भी जब्त किया है। वाहन में चेचिस और इंजन नंबर नहीं मिल पाया है। आरोपी के इंदौर के होने का संदेह है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह किसे और कहां गांजे की डिलीवरी देने जा रहा था। ब्यूरो के अधिकारियों में इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


नागपुर फोरलेन स्थित मिलामपुर टोल नाके पर अवैध गांजा ले जाते हुए जिस कार चालक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। उसने बताया कि गाड़ी की डिक्की के नीचे जगह बनाकर गांजा रखा हुआ था। यह कार्यवाही तड़के 4 बजे की गई है। बताया गया है कि पकड़ा गया गांजा डेढ़ किलो के करीब है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें