फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: बायोमास इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग, चार घंटे धधकता रहा भूसा, दमकल टीम ने पाया काबू

Fri, 22 Dec 2023 01:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

प्लांट में गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों के भूसे से ब्लाक्स तैयार किए जाते हैं। प्लांट पर रखा लगभग 50 ट्रक भूसा जल कर पूरी तरह खाक हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभात पट्टन रोड पर स्थित एक प्लांट में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने की घटना से प्लांट में मौजूद 50 ट्रक भूसा जल कर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर चार नगर पालिका से दमकल टीमें पहुंचीं और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


घटना सूरज बायोमास इंस्डस्ट्रीज में घटित हुई, जिसकी सूचना सुबह चार बजे के आसपास मिली। देखते ही देखते आगे ने भीषण रूप ले लिया। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही तत्काल मुलताई नगर पालिका, आमला नगर पालिका, बैतूल नगरपालिका और सारनी नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीमों को बुलवाया गया। बताया जा रहा है कि भूसे में आग लगने के कारण आग को काबू में पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे के लगभग दमकल टीमों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सूरज बायोमास इंडस्ट्रीज मुलताई के अमित अग्रवाल का प्लांट है। इस प्लांट में गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों के भूसे से ब्लाक्स तैयार किए जाते हैं। प्लांट पर रखा लगभग 50 ट्रक भूसा जल कर पूरी तरह खाक हो गया।  इस घटना को लेकर मुलताई टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर तत्काल ही फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है और जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आग किन कारणों से लगी थी। प्रज्ञा शर्मा ने यह भी बताया कि कल शाम को भी प्लांट पर रखे भूसे में भी आग लगी थी, जिसे कल शाम को फायर ब्रिगेड ने जाकर बुझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें