फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट और लकड़ी से पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 14 Feb 2024 11:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक को पहले नग्न किया और फिर छत से उल्टा लटका कर उसकी बेल्ट और लकड़ी से बेरहमी से पिटाई की गई। युवक की पिटाई गौवंश तस्करी की वसूली को लेकर की गई है। इस पूरे मामले के बाद पीड़ित युवक अपने भाई के साथ कोतवाली थाने पहुंचा, जहां उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना को लेकर बताया जा रहा है की पीड़ित युवक जिसका नाम आशीष परते है, जो बैतूल जिले के बांसपानी गांव का रहने वाला है। जिसकी चाय नाश्ते की दुकान है। पीड़ित को सिर्फ इस बात के शक पर बेहरहमी से पीटा गया कि गौवंश की गाड़ियों से वसूली करता है।

विज्ञापन


दरअसल, मामले की शुरुआत तब हुई जब मारपीट करने वालों को आशीष पर शक हुआ की गौवंश तस्करी वालों से आशीष वसूली करता है, जिसके बाद लगातार युवक पर दबाव बनाया गया। कुछ दिनों बाद एक आरोपी जोकि पीड़ित का मित्र भी था वो उसे बैतूल घूमने का बोल कर ले आया और यहां एक घर में उसे बंद करके नग्न कर छत से उल्टा लटका कर बुरी तरीके से पीटा। पीड़ित युवक जैसे तैसे मौका पाकर वहां से भाग आया और उसने अपना इलाज करवाया।

हालांकि इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आशीष परते ने अपने बड़े भाई को पूरा मामला बताया। जिसके बाद कल देर शाम पीड़ित युवक, उसका भाई और आदिवासी समाज के पदाधिकारी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट, अपहरण और एट्रोसिटी सहित अन्य धाराओं में दो नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने क्या बताया
पीड़ित आशीष परते ने बताया कि उसके गांव के आस पास से गाय ढोर की गाड़ी निकलती हैं और इन्हें लगता है कि मैं उनसे वसूली करता हूं। मेरी दूकान है और इनके साथ वालों में से एक मेरा दोस्त बना था, जो मुझे बैतूल घूमने का बोलकर ले आया। जिसके बाद मुझे एक घर में लेकर गए और वहां मेरे कपड़े उतारे और बेल्ट लकड़ी से मारना शुरू कर दिया। 


15 नवंबर की है घटना: एसपी सिद्धार्थ चौधरी
इधर, बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने इस पूरे मामले को लेकर के बताया कि शाम को वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की गई है। उसमें एक व्यक्ति दिख रहा है उसे ढूंढा गया और वो मिल गया है। घटना 15 नवंबर की है। फिलहाल मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें