मध्यप्रदेश के बैतूल में एक युवती को नकाबपोश युवक सरे बाजार बाल पकड़ घसीट कर ले गया और लोग देखते ही रहे। युवक ने अपने साथी की मदद से युवती को बाइक पर बैठाया और वहां से फरार हो गया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में युवती एक लड़के के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। तभी नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचता है और बालों से घसीटता हुआ ले जाता है। इस दौरान लड़की उसे छोड़ने की गुहार लगाती है, लेकिन वह नहीं मानता। युवती उस लड़के से शादी की बात कहती है, जिसके साथ वह खड़ी थी। नकाबपोश युवक उसे घसीटता हुआ बाइक पर बैठाकर वहां से चला जाता है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश युवक लड़की का भाई है।