फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: दुधमुंही बच्ची संग पुल से नदी में कूदी महिला, ग्रामीणों ने मासूम को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 22 Nov 2023 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले में एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची संग पुल से नदी में कूद गई। जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने बच्ची को बचा लिया। वहीं, महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी में पलसूद नगर के समीप एक महिला के द्वारा अपने दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि, गनीमत रही की इस महिला को नदी पर बने पुल से कूदते हुए वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देख लिया और उसने तुरंत दूसरी तरफ से नदी में उतरकर महिला की दुधमुंही बच्ची को बचा लिया। लेकिन इस बीच नदी में महिला का पता नहीं चल पाया, जिसकी तलाश फिलहाल जारी है। वहीं, बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन


बड़वानी में बुधवार दोपहर पलसूद नगर के समीप स्थित गोई नदी पर बने एक पुल पर से एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने महिला को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया और उसे बचाने तुरंत पुल से नीचे उतर कर दूसरी ओर से नदी में कूदकर बच्ची को बचा लिया। लेकिन इसी बीच महिला पानी में गुम हो चुकी थी।

इस दौरान पुल के आसपास राहगीरों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची को तुरंत पलसूद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, नदी में महिला की तलाश की जा रही है। नदी में छलांग लगाने वाली यह महिला कौन है और उसने नदी में छलांग क्यों लगाई, अब तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, पुलिस खोजबीन कर रही है। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्ची की हालत बेहतर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की उम्र लगभग चार महीने है।
विज्ञापन


वहीं, बच्ची को बचाने वाले ग्रामीण युवक ने बताया कि उसका नाम पकिया है और वह पलसूद की तरफ जा रहा था, तभी उसने एक महिला को बच्चे के साथ नदी में कूदते हुए देखा। फिर उसने दूसरी तरफ से जाकर बच्ची को नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन महिला को नहीं निकल पाया और वो महिला वहां नदी में पानी के अंदर ही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें