फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: ससुर के पीछे दामाद ने भी लगा दी मौत की छलांग, निगमकर्मी की सूझबूझ से बची दोनों की जान

Tue, 24 Oct 2023 01:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के छोटी कसरावद कस्बे में नर्मदा के पुल से देर रात एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश में नदी से मौत की छलांग लगा दी। जिसके कुछ देर बाद ससुर को बचाने के लिए उसका दामाद भी नदी में कूद पड़ा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बड़वानी में देर रात एक व्यक्ति ने नर्मदा के पुल से कूदकर नीचे नदी में छलांग लगा दी। जिसके कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति और नदी में कूद पड़ा। अब दोनों ही अपने जीवन के लिए नदी में संघर्ष कर रहे थे, कि उसी समय इंटेक्वेल पर काम कर रहे नगर निगम के एक कर्मचारी ने तुरंत लाइफ़ सपोर्ट जेकेट और रस्सा पानी में फेंककर दोनों को डूबने से बचा लिया। इतना ही नहीं, उसने तुरंत ही एसडीआरएफ को भी सूचित किया। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए नदी में पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पहला व्यक्ति पारिवारिक कलह के चलते नदी में कूदा था तो वहीं उसको बचाने उसका दामाद भी उसके पीछे कूद पड़ा था।
विज्ञापन


बड़वानी जिले के छोटी कसरावद कस्बे में नर्मदा के पुल से देर रात एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश में नदी से मौत की छलांग लगा दी। जिसके कुछ देर बाद ससुर को बचाने के लिए उसका दामाद भी नदी में कूद पड़ा। उसी समय नगर पालिका इंटेक्वेल पर कार्य कर रहे कर्मचारी बबलू डोडवे ने कूदने की आवाज सुन तत्काल मौके पर दौड़ कर इंटेकवेल पर रखी लाइफ सपोर्ट रिंग नदी में फेंक दी। जिसे दोनों कूदने वालों ने पकड़ लिया। करीब आधे घंटे तक दोनों ही किसी तरह रिंग पकड़े रहे। इसी बीच बबलू ने इस बात की सूचना अपने अधिकारियों और एसडीआरएफ टीम को दे दी।

एसडीआरएफ की टीम तुरन्त नदी के बीच नाव के जरिये पहुंची और दोनों को सुरक्षित बचा कर किनारे ले आई। इंटेक्वेल कर्मी बबलू डोडवे ने बताया कि देर रात जब ड्यूटी पर तैनात था, उस समय उसे पानी में छलांग लगाने की आवाज सुनाई दी। उसने जैसे ही देखा के दो व्यक्ति पानी में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो उसने तुरंत ही लाइफ सपोर्ट रिंग पानी में फेंक दिया। जिसे दोनों ही व्यक्तियों ने पकड़ लिया था। जब दोनों को बाहर निकाला गया तब पता चला कि दोनों ही आपस में ससुर और जवाई है, जिनका नाम गोकुल और बंटी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर इस बात की जानकारी जैसे ही समाजसेवी संजय गुप्ता को मिली तो उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक को पत्र लिखा है कि नर्मदा के पुल पर जाली लगा दी जाए। क्योंकि यहां से लोग आत्मघाती कदम उठाते हैं। उनके पत्रों के जवाब में उन्हें कार्रवाई का आश्वासन तो मिला है। लेकिन अभी तक वहां जाली नहीं लग पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें