फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: पहले थाने में सुनवाई नहीं, फिर 181 की शिकायत बंद करने को लेकर दी गालियां, एसपी बोले लगा दी है डांट

Wed, 31 Jan 2024 09:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोलाटा निवासी दीपक पिता बादाम सिंह मंडलोई ने खरगोन डीआईजी कार्यालय में पुलिस के खिलाफ एक शिकायत की है। उन्होंने खरगोन डीआईजी को एक कॉल रिकार्डिंग की कॉपी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कॉल रिकॉर्डिंग में उनके साथ की गई गाली-गलौज का सबूत है।
विज्ञापन
बड़वानी में शिकायत दर्ज कराई गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में आए दिन निरंकुश हो चुकी अफसरशाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बड़वानी जिले का है, जहां पहले तो पुलिस ने थानें में फरियाद नहीं सुनी और जब फरियादी ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो उसे बंद करवाने को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर उसे झूठे केसों में फंसाने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर गाली गलौज भी की। यही नहीं, फरयादी ने इसे रिकॉर्ड कर ट्विटर पर डाला तो उसका एकाउंट भी बंद करवा दिया। जब जिले के एसपी से शिकायत की तो शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने भी केवल अपने अधिकारी को डांट कर मामला खत्म करवाने की बात कही। हालांकि इस मामले में पुलिस के अधिकारी ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने की बात से ही इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोलाटा निवासी दीपक पिता बादाम सिंह मंडलोई ने खरगोन डीआईजी कार्यालय में पुलिस के खिलाफ एक शिकायत की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने वे अंजड़ थाना गए थे, लेकिन वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसको लेकर उन्होंने इसकी शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर कर दी। अब पुलिस के अधिकारी सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत बंद करने का दबाव बना रहे हैं। फरियादी दीपक के अनुसार शिकायत बंद करवाने के लिए अंजड थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया ने मोबाइल पर SDOP दिनेश सिंह चौहान से उनकी बातचीत भी कराई। लेकिन मोबाइल पर बात करते समय SDOP दिनेश सिंह चौहान ने उन पर सीएम हेल्प लाइन बंद करने का दबाव बनाया और उन्हें गालिया दीं, जिसकी उन्होंने रिकॉर्डिंग कर ली। अब फरयादी दीपक ने इस मामले में खरगोन डीआईजी से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने खरगोन डीआईजी को बातचीत की रिकार्डिंग की एक कॉपी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फरियादी दीपक ने कहा कि अगर 15 दिन में उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएगा।

पुलिस ने ट्विटर अकाउंट भी करवाया बंद
मामले में फरियादी दीपक मंडलोई ने बताया कि 27 जनवरी को उनके पास अंजड़ थाना टीआई ने फोन कर उन्हें थाने बुला कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने की बात कही। जो कि मेरे द्वारा मना कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, बड़वानी से उनकी फोन पर बात करवाई और उन्होंने मुझे फोन पर गालियां दीं। इसकी मैंने मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर लिया। जिसे मैंने ट्विटर पर डाला तो इन्होंने मेरा ट्विटर अकाउंट बंद करवा दिया।
विज्ञापन


एसपी बोले- लगा दी है डांट
फरियादी दिनेश ने बताया कि इस घटना पर जब मैंने एसपी साहब को मिलकर बोला तो उन्होंने बताया कि मैंने उन्हें डांट लगा दी है और ऐसी घटना अब नहीं होगी। लेकिन मैं पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के पास यह शिकायत करूंगा, और 15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में जाऊंगा और में ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड करवाना और इन पर एफआईआर दर्ज करवाना चाहता हूं, और मेरे पास मुझे इनके द्वारा झूठे केस में फंसा देने की इनकी एक घंटा 50 मिनट की रिकॉर्डिंग है।

एसडीओपी बोले, ऐसी कोई घटना नहीं हुई
हालांकि जब इस संबंध में एसडीओपी बड़वानी दिनेश चौहान से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना का उनकी जानकारी में होने से इनकार कर दिया, तो वहीं उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने किसी के साथ कोई गाली गलौच या अभद्रता से बातचीत की हो, और उन्होंने 181 पर की गई ऐसी किसी भी शिकायत के बारे में कोई जानकारी भी नहीं होना बताया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें