फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: पति के सामने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पूर्व पति ने हाट बाजार में सरेआम मार डाला

Mon, 20 Feb 2023 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले में एक महिला की उसके पूर्व पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात हाट बाजार में सरेआम हुई। घटना के वक्त मौजूद उसके मौजूदा पति पर भी आरोपी ने हमला किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला के पास दुगानी ग्राम में एक महिला की उसके पूर्व पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात हाट बाजार में सरेआम हुई। घटना के वक्त मौजूद उसके मौजूदा पति पर भी आरोपी ने हमला किया।
विज्ञापन


मृत महिला का नाम केरमाबाई है। उसे पूर्व पति दगड़िया नानसिंह ने मार डाला। उसने मृतका के मौजूदा पति शांतिलाल पर भी जानलेवा हमला। इसमें शांतिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शांतिलाल का शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार शांतिलाल व उसकी पत्नी केरमा बाई दुगानी ग्राम में हाट बाजार करने आए थे। तभी महिला के पूर्व पति ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वरला थाना पुलिस घटना की जांच व आरोपी दगड़िया नानसिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें