फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वानी: सेंधवा में भाजपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, शादीशुदा महिला ने दर्ज कराई शिकायत

Mon, 16 Nov 2026 10:29 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर भाजपा नेता के बेटे मयंक राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने करीब दो महीने पुरानी घटना की शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी मयंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार को अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चौंगड़े के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले सेंधवा के दावल बेड़ी निवासी मयंक राठौड़ उसके घर पहुंचा था। उसने प्रेम संबंधों की बातें कर महिला को विश्वास में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विदिशा दुष्कर्म केस: पुलिस पर सवाल उठने के बाद आरोपी गिरफ्तार, एनएचआरसी ने डीजीपी-गृह सचिव को थमाया नोटिस

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को भी इसकी जानकारी नहीं देने के लिए कहा था। डर के चलते उसने उस समय किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष का बेटा है आरोपी
पुलिस ने मयंक पिता गणेश राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। नामजद आरोपी गणेश राठौड़ का बेटा है, जो भाजपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। मयंक भाजपा युवा मोर्चा में नगर महामंत्री के पद पर है। ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें