फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani Crime: अंधे कत्ल का खुलासा, जीजा ने ही की थी साले की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 01 May 2023 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया, जीजा ने ही साले की हत्या की थी। दरअसल, जीजा को शंका थी कि साले की ही वजह से उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही है। ऐसे में जीजा ने साले के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
बड़वानी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। यहां एक जीजा ने पैसे के लेन-देन और शंका के चलते अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया था। घटना बड़वानी के पाटी थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल की बताई जा रही है। दरअसल, पाटी थाना के अंतर्गत आने वाले मारिया फलिया गांव में 28 अप्रैल को एक लाश नाले किनारे मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो पता चला कि जीजा साले में विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक के जीजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जीजा ने साले की जान इसलिए ले ली, क्योंकि वह उससे शादी के दौरान तय हुई रकम मांग रहा था। आरोपी जीजा को शंका थी कि तय रकम नहीं देने पर ही उसके साले ने उसकी पत्नी को मायके में ही रोक लिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया, 26 साल का भाया उर्फ नीलेश के जीजा जगन द्वारा पत्थर मारकर हत्या को अंजाम दिया गया था। दरअसल, जगन की पत्नी पिछले दो महीने से मायके में रुकी हुई थी और शादी के समय वर पक्ष को जो राशि वधु पक्ष को देनी होती है वो भी नहीं दी थी। इसको लेकर विवाद होता रहता था। जगन ने कई बार अपनी पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। जगन को शक था उसकी पत्नी के मायके से नहीं आने के पीछे साले भाया का ही हाथ है।
विज्ञापन


जब दोनों 28 तारीख को मारिया फलिया में शादी समारोह में शामिल हुए तो दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मृतक भाया को शराब के नशे में होने के चलते आरोपी जगन उसे पास के नाले में खींच के ले गया और वहां पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पर शंका होने से घेराबंदी कर उसे पकड़ा और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और घटना करना कबूल कर लिया।

यह थी हत्याकांड की पूरी कहानी...
बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया, 28 अप्रैल को थाना पाटी क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। इसकी सूचना पर थाना पाटी की टीम मौके पर पहुंची थी। एसडीओपी बड़वानी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को डेड बॉडी के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया मर्डर का मामला लगा था, जिस पर पुलिस ने गंभीरता से मामला लिया। अगले दिन मृतक की पीएम रिपोर्ट मिली, जिसमें पुलिस का शक सही निकला। इसके बाद एसडीओपी बड़वानी के निर्देशन में थाना पाटी की टीम ने 24 घंटे के अंदर इस मर्डर को ट्रैक कर लिया। इसमें जो आरोपी हैं, उसको चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी मृतक का रिश्ते में जीजा लगता है। मृतक की बहन की शादी आरोपी से हुई थी और शादी में वर पक्ष की और से जो धन राशि दी जाती है, उसको लेकर शादी होने के बाद से ही इन दोनों में विवाद था और विवाद बढ़ने पर लम्बे समय से मृतक ने अपनी बहन को अपने घर बुला लिया था। इसी के चलते घटना वाले दिन एक विवाह समारोह में दोनों मिले थे। उस दिन मृतक ने काफी मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने मृतक को एक अलग जगह ले जाकर पत्थर से उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अंधे हत्याकांड का खुलासा 24 घंटों में करने पर इसमें जिन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने सहयोग किया है, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें