फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: बालाघाट में खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंची दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत, सिर्फ ढाई साल थी उम्र

Wed, 28 Feb 2024 05:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्य प्रदेश के बालाघाट के ग्राम जानवा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दो चचेरी बहनों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। पूरे ग्राम में मातम पसरा पड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के ग्राम जानवा में ढाई वर्षीय दो चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बहन खेलते-खेलते घर के पीछे स्थित तालाब में पहुंच गई और डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन

 
किरनापुर थाना प्रभारी छत्रपाल बैस ने बताया कि ग्राम जावरा निवासी भाई विमल टांडे तथा खिलेश्वर टांडे एक मकान में रहते हैं। दोनों भाई मंगलवार को काम पर चले गए थे। दोनों की बेटियों की उम्र में सिर्फ एक माह का फर्क था। ढाई वर्षीय दोनों बच्चियां शाम को घर के बाहर खेल रही थी। दोनों भाई जब घर वापस आए तो उन्होने बच्चियों के संबंध में  से पूछा। बच्चियों के नहीं मिलने पर उनकी तालाष प्रारंभ की।

 पड़ोसियों की पूछताछ के बाद उन्होंने घर के पीछे तालाब में तालाब की। तालाब में आर्ची विमल टांडे तथा प्रार्ची खिलेश्वर टांडे की लाश मिली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाश को पंचनामा कार्यवाही के पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ष्षवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चियों की मौत पानी में डूबने से हुई है। इस हृदय विदारक घटना से समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें