जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अमित खंपरिया की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह अब तक गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के कई मामलों में फरार खनन माफिया अमित खंपरिया पर कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उस पर जबलपुर पुलिस ने 60 हजार, बालाघाट पुलिस ने 30 हजार और एक निजी आवेदक ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
अमित खंपरिया के खिलाफ 2022 में थाना संजीवनी नगर में दर्ज अपराधों में धारा 420, 406, 386, 294, 323, 506 और एससी/एसटी एक्ट शामिल हैं। वहीं, थाना मदन महल में धारा 420, 406, 467, 468, 471, 474, 112, 120बी, 109, 204 के तहत मामले दर्ज हैं। इन प्रकरणों में उसे फरार घोषित किया जा चुका है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति उसके बारे में पुख्ता सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा और पहचान गुप्त रखी जाएगी।