फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बालाघाट में रैन बसेरा के पास दिखा विशालकाय अजगर, लोगों में मचा हड़कंप; कैमरे में हुआ कैद

Sat, 22 Aug 2026 08:51 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के वार्ड क्रमांक 13 स्थित समता तालाब के पास रैन बसेरा के समीप शनिवार को विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग से अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की।

विज्ञापन
विशालकाय अजगर की दहशत - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों समेत बालाघाट में भी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच शनिवार को बालाघाट शहर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित समता तालाब के पास रैन बसेरा के समीप एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर काफी बड़ा था और रैन बसेरा के आसपास दिखाई देने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। विशालकाय अजगर को देखकर लोगों ने तत्काल आसपास मौजूद अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से अजगर का वीडियो भी बनाया।

आबादी वाले क्षेत्र में अजगर मिलने से बढ़ी चिंता

विज्ञापन

समता तालाब के आसपास का इलाका व्यस्त है और यहां लगातार लोगों की आवाजाही रहती है। रैन बसेरा और आसपास की दुकानों के कारण क्षेत्र में काफी चहल-पहल रहती है। ऐसे में आबादी वाले क्षेत्र में विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में चिंता बढ़ गई। अजगर के आकार को देखकर कई लोग सहम गए।

पढ़ें: रात में बैंगन का भरता-रोटी खाकर सोया परिवार, सुबह उल्टी के बाद 3 बहनों की मौत; बिलखते रहे मां-बाप

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि तालाब के आसपास मौजूद झाड़ियों और अन्य सुरक्षित स्थानों के कारण अजगर यहां पहुंचा होगा। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों के पहुंचने पर सुरक्षित रेस्क्यू की व्यवस्था करने की मांग की है।

लोगों ने बनाई सुरक्षित दूरी, रेस्क्यू की मांग

विज्ञापन

अजगर दिखाई देने के बाद लोगों ने उसके पास जाने से परहेज किया और सुरक्षित दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित अमले द्वारा उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जाना चाहिए।

बारिश के कारण इन दिनों मौसम में ठंडक है। ऐसे में जमीन के अंदर या झाड़ियों में रहने वाले जीव-जंतु कई बार सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। विशालकाय अजगर के रैन बसेरा के पास दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में काफी देर तक इसकी चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें