जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि पचामा दादर के घने जंगलों में नक्सली अपनी गतिविधों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस कार्रवाई में चार नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों के पास से ग्रेनेड लॉन्चर, एसएलआर, चार रायफल सहित अन्य हथियार और सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि मारे गए सभी नक्सली जीआरबी (गोंदिया-राजनांदगांव-बालाघाट) डिवीजन से जुड़े थे।
ये भी पढ़ें:
पत्नी, बेटा-बेटी घर में फंदे से लटके मिले, काम से लौटा पति नजारा देख बिफर पड़ा; हाथ-पैर बंधे थे
पहले भी मिली थी बड़ी कामयाबी
बता दें कि 19 फरवरी 2025 को भी बालाघाट पुलिस ने कान्हा के सूपखार फॉरेस्ट क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चार महिला नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी शामिल थीं। इन चारों पर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था।