फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: बच्ची के अपहरण मामले में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जेल गईं, तीन महिलाओं के साथ हुई थी गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सारिका बिसेन का पति पूर्व पार्षद है। महिला बच्ची को गोद लेकर संतान सुख पाने चाहती थी। परिजनों द्वारा गोद देने से इंकार करने पर तीनों महिलाओं ने बच्ची के अपहरण की किया था।
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण में भाजपा नेत्री को जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सहित तीन महिलाओं ने गिरफ्तार किया था। न्यायालय के निर्देश पर तीनों महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


भरवेली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 निवासी आदिवासी परिवार की ढाई वर्षीय बेटी 11 जुलाई को लापता हो गई थी। बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा 13 जुलाई को थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़ित परिवार ने पूछताछ के दौरान बताया था कि आंगनबाड़ी सहायिका उषा कठौते तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योगिता कावडे कुछ दिन पहले एक महिला को उनके घर लेकर आई थी। महिला बच्ची को गोद लेना चाहती थी, परंतु उन्होने इंकार कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने उषा कठौते को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची का अपहरण करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सारिका बिसेन तथा योगिता कावडे के साथ मिलकर उसने बच्ची का अपहरण किया है। पुलिस ने बच्ची को सारिका बिसेन के घर से बरामद करते हुए तीनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


संतान सुख के कारण किया अपहरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सारिका बिसेन का पति पूर्व पार्षद है। महिला बच्ची को गोद लेकर संतान सुख पाने चाहती थी। परिजनों द्वारा गोद देने से इंकार करने पर तीनों महिलाओं ने बच्ची के अपहरण की किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें