फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: करंट लगाकर बाघ का शिकार किया और फिर रेत में दफना दिया; चार गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 01:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। करंट लगाकर शिकार किया और फिर उसे रेत में दफना दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट में करंट लगाकर बाघ का शिकार किया गया है। बाद में उसका शव रेत में दफना दिया गया। वन विभाग ने बाघ का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वन विभाग के एसडीओ अमित पाटोदी ने बताया कि दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत राजस्व ग्राम हट्टा में नाले के किनारे रेत में बाघ का शव रेत में दबा होने की सूचना रविवार को मिली थी। वन विभाग ने तत्काल कार्यवाही की और वन अपराध पंजीबद्ध किया। सोमवार को बाघ का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार। विसरा के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। 

10-12 साल का था बाघ 
वन विभाग के मुताबिक नर बाघ की उम्र करीब 10 से 12 साल थी। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले है। डॉक स्क्वाड की सहायता से घटनास्थल की छानबीन भी की गई। मिथुन परते, सुनील उइके, अंकेश मंडावी और तेजलाल मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। होली से एक हफ्ते पहले उन्होंने बिजली का करंट छोड़ा था ताकि छोटे जंगली जीव का शिकार किया जा सके। पर उस करंट की चपेट में बाघ आ गया। इसके बाद उन्होंने लाश को रेत में दफना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें