फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: तालाब में नहाने गए चचेरे भाई बहनों की डूबने से मौत

Fri, 08 Apr 2022 04:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के परसवाड़ा में तालाब में नहाने गए चचेरे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
चचेरे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला जिले के परसवाड़ा जनपद अंतर्गत वनांचल ग्राम लोटमारा का है। मृतक बच्चों के परिजन चरणलाल यादव (दादा) ने बताया कि रोजाना की तरह ही ग्राम के ही करीब 5 बच्चे नहाने के लिए शिकारी टाकी तालाब गए थे। इसी दौरान एक बालक (8 वर्ष) और एक बालिका (9 वर्ष) गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। तालाब में नहाने गए अन्य बच्चों ने घर में जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्वयं गहरे तालाब में उतरकर दोनों बालक-बालिका को बाहर निकाला।
विज्ञापन


कोटवार ने हादसे की सूचना तहसीलदार नितिन चौधरी को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची परसवाड़ा पुलिस टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के बाद बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई बहन थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें