फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ कर दिग्विजय को जिताने का दावा करने वाले बाबा लेना चाहते हैं समाधि, मांगी अनुमति

Fri, 14 Jun 2019 09:18 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बाबा बैराग्यनंद गिरी महाराज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बाबा बैराग्यनंद गिरी महाराज ने भोपाल के कलेक्टर को पत्र लिखकर 16 जून को समाधि लेने के लिए अनुमति मांगी है। बैराग्यनंद गिरी वही बाबा हैं जिन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यज्ञ कर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से जिताने का झूठा दावा किया था। वहीं, भोपाल के कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है और पुलिस को बाबा के जानमाल की सुरक्षा करने को कहा है।

विज्ञापन


बता दें कि दिग्विजय को जिताने के लिए यज्ञ करते वक्त ही बाबा वैराग्यनंद ने एलान किया था कि यदि दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से चुनाव नहीं जीते तो वह (बाबा वैराग्यनंद) समाधि ले लेंगे।

इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 3.64 लाख से ज्यादा मतों से हरा दिया, जिसके बाद बाबा वैराग्यनंद पर समाधि लेने को लेकर काफी सवाल उठने लगे थे और वह अचानक गायब हो गए थे।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय अधिवक्ता माजिद अली ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि ‘बाबा वैराग्यनंद गिरी महाराज ने 13 जून को भोपाल कलेक्टर को एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि 16 जून को उन्हें ब्रह्मलीन समाधि लेने की स्वीकृति दी जाए और इसके लिए जगह भी बताई जाए, ताकि ब्रह्मलीन समाधि के दौरान बाबा की शांति में व्यवधान न हो।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें