फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मसाज सुविधा को इंदौर के सांसद ने बताया भारतीय संस्कृति के खिलाफ, गोयल को लिखा पत्र

Thu, 13 Jun 2019 05:10 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
शंकर लालवानी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की ट्रेन के सफर के दौरान मसाज की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना को इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ और मूल्यों की तुलना में स्तरहीन बताया है। उन्होंने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि महिलाओं की उपस्थिति में इस तरह की सुविधाएं देना भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है।

विज्ञापन


लालवानी ने 10 जून को लिखे अपने पत्र में कहा है, 'क्या महिलाओं की मौजूदगी में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति के सूत्रों के खिलाफ नहीं है? यात्रियों के सिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराइए, मेरे ख्याल से रेलवे के लिए डॉक्टर ज्यादा जरूरी हैं न कि ये स्तरहीन सेवाएं।'

लालवानी ने कहा, 'यदि इस सेवा को पर्यटक ट्रेन या शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में उपलब्ध कराया जाता, तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों में नहीं, जैसा कि योजना बनाई जा रही है। पैसेंजन ट्रेनों में मसाज की परवाह कौन करता है? वे लोग गरीब हैं और उनका सफर तीन से चार घंटे का होता है। वहां किसे मसाज चाहिए? मुझे लगता है कि यह एकदम गैरजरूरी है और कई महिला संगठन भी इसके खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।'
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी ने आठ जून को कहा था कि रेलवे इस योजना को अगले कुछ सप्ताह में शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारी ने कहा था कि यह सुविधा इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में उपलब्ध होगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह पश्चिमी रेलवे जोन के रतलाम डिवीजन की ओर से दिया गया एक प्रस्ताव है। 

रेलवे लगभग 20 हजार यात्रियों को, जो सेवा प्रदाता होंगे, टिकटों की अतिरिक्त बिक्री के माध्यम से प्रति वर्ष 20 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व और प्रति वर्ष 90 लाख रुपये की अनुमानित आय अर्जित करना चाहता है।  

रेलवे की इस सेवा को तीन भागों में बांटा गया है- गोल्ड, डायमंड और प्लेटिनम। गोल्ड कैटेगरी में किसी नॉन स्टिकी या ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए यात्री को 100 रुपये चुकाने होंगे। डायमंड कैटेगरी का मूल्य 200 रुपये रहेगा, इसमें किसी सुगंधित तेल (इसेंशियल ऑयल) का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, प्लेटिनम कैटेगरी में क्रीम का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इसकी कीमत रेलवे ने 300 रुपये तय की है। ये सभी सुविधाएं 15 से 20 मिनट के लिए होंगी। 

यह कदम रेलवे की उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के लिए गैर-किराया राजस्व उत्पन्न करने के लिए जोन और डिवीजनों को नए और अभिनव विचारों के साथ आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें