फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना में पुलिस पर हमला: लहरकोता में बदमाश को पकड़ने गए एएसआई और आरक्षक गंभीर घायल, टीम ने भागकर बचाई जान

Sat, 12 Feb 2022 02:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने की जानकारी सामने आई है। हमले में हमले में एक एएसआई और एक आरक्षक घायल हो गए। पुलिस टीम को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। एएसआई को सिर में गंभीर चोट आई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के म्याना इलाके के लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। एएसआई को सिर में गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं एक आरक्षक को भी म्याना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार म्याना थाने की पुलिस टीम लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई थी। घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। पुलिस टीम जैसे ही गांव में पहुंची तो एक व्यक्ति ने खपरैल उठाकर टीम पर फेंकने शुरू कर दिए। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से एएसआई पवन शर्मा पर हमला कर दिया। इससे वे वहीं पर गिर पड़े। एक आरक्षक भी घायल हो गए। उसके बाद पुलिस टीम ने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घायल एएसआई और आरक्षक को इलाज के लिए म्याना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से एएसआई को गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। उनके सिर में कई टांके भी आए हैं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें