फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर में वन रक्षक पर हमला: जंगल में लकड़ी चोरों को पकड़ने गई थीं वन रक्षक, वन माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 12 Feb 2022 02:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में लकड़ी चोरों को पकड़ने गए वन रक्षकों को वन माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही काम में दखल देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  
 
विज्ञापन
वर रक्षकों के साथ माफियाओं ने मारपीट की गई है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के लाड़कुई वन परिक्षेत्र के बिलाखेड़ा गांव के जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काट रहे वन माफियाओं को पकड़ने के लिए पहुंचे वन रक्षकों के साथ मारपीट की गई। इसमें एक महिला वन रक्षक भी शामिल हैं। माफियाओं ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वन रक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाड़कुई वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले भिलाई नाके पर तैनात वन रक्षक फरियादी सना परवीन पिता मोहम्मद अलीम प्रतिदिन की तरह भिलाई नाके पर ड्यूटी कर रही थीं। गुरुवार को रात के साढ़े दस बजे सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में कोई व्यक्ति सागौन काट रहा है। सूचना पर वन नाका भिलाई से सुरक्षा श्रमिक सचिन पैठारी व मनोज पैठारी के साथ गांव बिलाखेड़ा के कक्ष क्रमांक 454 पहुंचे तो वहां पर मौजूद हरि सिंह बारेला निवासी भूराखेड़ा व अन्य 8-9 व्यक्ति लकड़ी काट रहे थे।

जब सचिन व मनोज ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो हरि सिंह ने मनोज के सीने पर लात मारी और पत्थर से उसके शरीर पर चोट पहुंचाई। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी जंगल में भाग गया। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य 8-9 लोगों ने गालियां देकर पत्थर से हमला किया और दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की, जिससे सना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मामले की सूचना पुलिस को दी या हमें रोकने का प्रयास किया तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें