फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंःमध्यप्रदेश दौरे के पहले दिन राहुल ने दतिया में मां पीताम्बरा की कुछ यूं की पूजा-अर्चना

Mon, 15 Oct 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
विज्ञापन
1 of 8
पीताम्बरा शक्ति पीठ में राहुल गांधी ने की पूजा-अर्चना - फोटो : @incIndia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अपने सियासी दौरे के पहले दिन की शुरुआत दतिया में स्थित मां पीताम्बरा की पूजा-अर्चना कर की है।
 
 
विज्ञापन

2 of 8
rahul gandhi in madhya pradesh
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
rahul gandhi in madhya pradesh
राहुल यहां मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटे तक रुके और मां पीताम्बरा की पूजा की। इस बीच, सिंधिया ने उनको पीताम्बरा पीठ के पुजारियों और ट्रस्ट के संचालकों से मिलवाया।

4 of 8
rahul gandhi in madhya pradesh
बता दें कि मां पीतांबरा देवी शक्तिपीठ का अपना इतिहास है। कहते हैं कि राजसत्ता प्राप्ति में मां की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस शक्तिपीठ के चमत्कारों की कई कहानियां हैं इनमें एक भारत-चीन के युद्ध से जुड़ी हुई है दरअसल, साल 1962 के भारत और चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यहां पर अनुष्ठान कराया था।
विज्ञापन

5 of 8
rahul gandhi in madhya pradesh
इस मंदिर पर हमेशा से राजनेता माथा टेकने जाते रहे हैं। मान्यता है कि यह शक्तिपीठ शत्रु बाधा को शांत करने के लिए सिद्ध स्थल है। यहां कुछ लोग खुद मंत्रों का जाप कर शत्रु बाधा को शांत करने का प्रयास करते हैं। वहीं राजनेता पंडितों के जरिये संकल्प देकर अनुष्ठान कराते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
rahul gandhi
मां पीताम्बरा के दर्शन करने के बाद यहां राहुल ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा राफैल डील का मामला हो या फिर भाजपा के किसी विधायक के द्वारा किसी बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला भाई नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम चुप्पी साध लेती है। 
विज्ञापन

7 of 8
rahul gandhi in madhya pradesh
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने इस दौरे के दौरान राहुल तीन अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। इसके बाद मंगलवार को विशेष विमान से ग्वालियर पहंचने का कार्यक्रम तय है। ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे। डबरा से ग्वालियर तक सड़क मार्ग से जाएंगे और दोनों ही स्थानों पर रोड शो करने के बाद रात में ग्वालियर में ही विश्राम करेंगे। कल शाम को फूलबाग स्थित मोती मस्जिद में इबादत करेंगे। इसके बाद गोपाल मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
rahul gandhi in madhya pradesh
फिर अगले दिन 16 अक्तूबर को हेलिकॉप्टर से किला स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर मत्था टेकेंगे। इसके बाद राहुल मुरैना जिले के सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा करेंगे। वे दोपहर मे सबलगढ़ से जौरा तक सड़क मार्ग से पहुंचकर वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी वापस ग्वालियर आकर विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें