इंदौर में एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने पुलिस चौकी में रोशनदान की खिड़की से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गुलजार कालोनी स्थित मनिकबाग पुलिस चौकी की है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि एएसआई संतोष शुक्ला लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। हालांकि उन्होंने अपनी मौत से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
जानकारी के अनुसार एएसआई शुक्ला मंगलवार को सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे। उन्होंने चौकी पहुंचकर वहां तैनात कांस्टेबल को अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए कहा। उन्होंने उससे यह भी कहा कि उन्हें अपनी तबियत ठीक नहीं लग रही है।