अयोध्या में भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है, जिसके लिए देश भर में तैयारी जोरों पर हैं। अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग तरीके से श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मनाया जा रहा है। कोई कहीं पर रंगोली बना रहा है तो कोई कहीं पर दीप माला जलाकर तो कोई भजन कीर्तनकर अपने आप को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य समझ कर कार्यक्रम कर रहे हैं।
वहींं, कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ कई अन्य पार्टियों के द्वारा अयोध्या का निमंत्रण अस्वीकार्य किया गया है। अशोकनगर जिले की भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक अनोखे तरीका से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ-साथ रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए उन्होंने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यही श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेगा, वह उसके पांव पखारेंगे, जिसमें उनके सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर भी यह बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से यह पता चला था कि कांग्रेस पार्टी नेताओं के द्वारा अयोध्या में होने वाली श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। यह सुनकर मुझे बहुत दुख के साथ पीड़ा हुई है।
'क्या कांग्रेस पार्टी में हिंदू नहीं हैं'
देश में लगभग 500वर्षों के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर बनने जा रहा है और वह शुभ दिन 22 जनवरी की घड़ी भी आ गई है। जब मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी, यह कार्यक्रम देश के हर उस व्यक्ति का है, जो राम को प्रेम करता है पर कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस पार्टी में हिंदू नहीं हैं या वह राम नाम को नहीं पूजते।
यह सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई हैं। ऐसी पार्टी का तिरस्कार कर देना चाहिए। मैं उन सभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं से निवेदन करता हूं कि भी तत्काल कांग्रेस पार्टी छोड़ दें, जो राम नाम को नहीं मानते और जो भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी या अन्य पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होगा, मैं जिला अध्यक्ष होने के नाते यह घोषणा करता हूं कि मैं उसके पैर पखारकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाऊंगा। इससे पुनीत कार्य मेरे लिए कोई नहीं है कि मैं राम की पूजा करने वाले राम को चाहने बालो की संख्या बढ़ाऊं।