फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, छह महीने बाद ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

Mon, 21 Aug 2023 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

 Ashoknagar Crime News: अशोकनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। अब हत्या के करीब छह महीने बाद अब पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। युवक की मौत के बाद उसके परिजन लगातार हत्या होने की बात कह रहे थे। अब पुलिस ने  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने प्रेम प्रसंग और पैसों के लालच में युवक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर मगरदा में रहने वाले सौरभ जैन की शादी 7 जून 2013 को अशोकनगर की ही रिचा जैन से ही हुई थी। शादी के नौ साल तक पति-पत्नी घर पर हंसी खुशी रहे और उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन इसके बाद रिचा की दोस्ती विदिशा जिले सिरोंज के रहने वाले दीपेश भार्गव से हो गई। इसके बाद रिचा प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से मृतक सौरभ से बातचीत कर वापस उसके साथ आकर रहने लगी। बताया जा रहा है कि मृतक ने 12 लाख़ रुपये की जमीन बेची थी और एक फाइनेंस किया हुआ ट्रैक्टर था, जिसके पास उसके पैसे भी थे। पैसों की लालच में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया इसके बाद विदिशा जिले के शमशाबाद के गांव कोलुआ में शव को ठिकाने लगा दिया था। मृतक की हत्या के बाद पत्नी एवं प्रेमी ने एटीएम से आठ लाख़ रुपये भी निकाले थे। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विदिशा जिले में शमशाबाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जांच करेगी।

परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप
मृतक के परिजन पुलिस से पिछले छह महीने से लगातार सौरभ की हत्या होने की शिकायत कर रहे थे। मृतक सौरभ की पत्नी जब अपने बेटे का ट्रांसफर सर्टिफिकेट स्कूल से निकलवाने आई तो स्कूल वालों ने परिजनों को सूचना दी कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट निकलवाने में मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया था। इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की खबर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें