फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar: 'मामा जनता को बना रहे मामू' लाडली बहना योजना को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शिवराज पर कसा तंज

Sun, 13 Aug 2023 12:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश में राजनीतिक उठापटक मची हुई है। जयवर्धन ने अशोकनगर पहुंचकर भाजपा में पदस्थ अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
युवा संवाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के राघौगढ़ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह युवा संवाद के लिए अशोकनगर आए। यहां युवा संवाद कार्यक्रम से पहले भाजपा में पदस्थ अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, जोकि भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। 

विज्ञापन


उन्होंने संबोधन के दौरान मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना योजना और  ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। संबोधन में कहा कि कांग्रेस में जितने भी बेईमान लोग थे, वो सब भाजपा में चले गए हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश में राजनीतिक उठापटक मची हुई है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश में 18 साल भाजपा की सरकार रही है। कहते हैं कि शिवराज सिंह को जनता मामा कहती है, जबकि शिवराज सिंह ने सबको 18 साल मामू बनाया है। 2014 तक जो अधिकार आदिवासियों को मिला हुआ था, जब से मोदी जी आए हैं आदिवासी सहारिया समुदाय को मिलने वाले अधिकारों को सीथिल कर दिया है।

भाजपा के नेताओं के द्वारा प्रदेश में आदिवासी को पेशाब पिलाया जाने के कारण उस घटना से पूरे देश ओर प्रदेश में जो भाजपा के नेताओं में जो अहम और घमंड बना हुआ है वो घटना  उस घमंड और अहंकार का प्रतीक है।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार होती तो पटवारी भर्ती में नहीं होता घोटाला
शहर के गौशाला स्थित मानस भवन में युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं द्वारा सवाल पूछा गया कि अगर पटवारी भर्ती आपकी सरकार में होता तो आप क्या करते? उन्होंने जवाब के दौरान कहा कि परीक्षा ऑनलाइन माध्यम की जगह ऑफलाइन माध्यम से होती, अगर हमारी सरकार में यह घोटाला हुआ होता तो जिस अधिकारी कर्मचारी ने खरीद-फरोख्त कर पटवारी में भर्ती किए हैं, उनको जेल भेजते।

फर्जी विकलांग प्रमाण पत्रों पर भी हुई पटवारी भर्तियां
युवा संवाद के दौरान युवाओं द्वारा सवाल पूछा गया कि फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के द्वारा पटवारी भर्तियां हुई हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जो कोई भी प्रत्याशी पहले ऑनलाइन फॉर्म भरा हो और इस पटवारी भर्ती घोटाले में विकलांग बनकर पटवारी में भर्ती हुआ हो वह अलग ही प्रदर्शित करता है कि घोटाला हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें