फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: दिनदहाड़े महिला सरपंच व उसके पति का अपहरण, फिरौती में मांगे पांच लाख रुपये, नौ नामजद पर केस

Wed, 31 Jan 2024 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अशोकनगर

सार

अशोकनगर जिले की महिला सरपंच और उसके पति का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने पांच लाख की फिरौती मांगी है। पुलिस ने महिला सरपंच की सास की शिकायत पर नौ नामजद लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
अशोकनगर में दिनदहाड़े महिला सरपंच और उसके पति का अपहरण हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से अपहरण का मामला सामने आया है। महिला सरपंच और उसके पति को बदमाशों ने अगवा कर लिया और उसके बदले में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात तब हुई, जब दोनों घूमने गए थे। सास ने पुलिस को खबर की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अशोकनगर जिले की तहसील चंदेरी का है। मामला जिले के चन्देरी तहसील का है। मुंगावली विधानसभा के पिपरई थाना क्षेत्र के पिपरेसरा गांव निवासी कमलाबाई पत्नी चंद्रभान यादव ने मामले की शिकायत चन्देरी थाने में की है। उन्होंने बताया कि उसकी बहू सुनीता आदिवासी पति जयनारायण यादव ग्राम पंचायत कुकरेठा की सरपंच है, जो 30 जनवरी को पंचायत के कार्य से अपने पति के साथ ब्लॉक कार्यालय चन्देरी गई थी। साथ में गांव के रंजीत यादव, श्रीपाल यादव, बिट्टू यादव व कुलदीप यादव भी गए थे। ब्लॉक कार्यालय का काम ख़त्म होने के बाद वे सभी लोग दोपहर 3 बजे चन्देरी में किलाकोठी घूमने के लिए गए थे। जहां से महिला सरपंच व उसके पति का अपहरण हो गया।

दो कार व तीन-चार बाइक लेकर आए थे
कमलाबाई ने पुलिस थाने में शिकायत कर कहा कि देर शाम उसके पास गांव का रंजीत यादव आया, जिसने अपहरण की जानकारी दी। उसने बताया कि किलाकोठी पर पिपरेसरा निवासी परमालसिंह यादव, शिवकुमार यादव, अजय यादव, धर्मवीर यादव, राघवेंद्र यादव, खानपुर निवासी भोला उर्फ विशन यादव, शिवम विजयपुरा और जैडाई निवासी इंद्रपाल व छोटू यादव आठ-दस अन्य साथियों के साथ दो कार व तीन-चार बाइक से आए। इनमें कई लोग लाठी लिए हुए थे। जो सरपंच सुनीता आदिवासी और उसके पति जयनारायण यादव को मारपीट कर उठा ले गए।
विज्ञापन


नौ नामजद और आठ-दस अज्ञात पर प्रकरण दर्ज
कमलाबाई का आरोप है कि अपहरण करने वालों ने पांच लाख रुपये की मांग की है और कहा है जब रुपए भिजवा देंगे, तब छोड़ेंगे। नहीं तो जान से भी जाएंगे व सरपंची से भी। शिकायत पर पुलिस ने नौ नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही जिले के कई थानों की पुलिस के साथ-साथ चन्देरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें