फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के ट्रस्ट से बेटी ने किया खुद को अलग, कहा- 16-17 साल पहले ही छोड़ दिया था साथ

Sat, 28 Apr 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
आसाराम की बेटी
विज्ञापन

नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में दोषी करार दिए जा चुके आसाराम की बेटी भारती ने शुक्रवार को अपने आप को अपने पिता के ट्रस्ट से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा है कि 16-17 साल पहले ही ट्रस्ट से उन्होंने नाता तोड़ लिया था। आसाराम के मामले पर बारीकी से नजर रखने वाले पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संत श्री आश्रम ट्रस्ट 400 आश्रम, 40 स्कूल, एक प्रिटिंग प्रेस और एक आयुर्वेद यूनिट को संचालित करता है। इस ट्रस्ट की कुल संपत्ति 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

विज्ञापन


खुद को ट्रस्ट से अलग करने का बयान भारती ने आसाराम को उम्र कैद की सजा दिए जाने के दो दिन बाद दिया है। आसाराम के स्कूल की वार्डन शिल्पी की तरह दो बहनों के बलात्कार मामले में भारती भी सह-आरोपी है। आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं द्वारा सूरत बेस्ड दो बहनों के साथ साल 2002 और 2004 के बीच बलात्कार किया गया था। दोनों ने साल 2013 में मामला दर्ज करवाया था। शिल्पी को जोधपुर अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। 

अपने बयान में 43 साल की भारती ने कहा- ट्रस्ट को लगता है कि मैं उनके साथ नहीं हूं। बाहरी दुनिया को लगता है कि मैं ट्रस्ट के साथ हूं। लेकिन मैंने 16-17 साल पहले खुद को ट्रस्ट से अलग कर लिया था। मेरी संस्था और वहां होने वाली गतिविधियां भी अलग हैं। उन्होंने कहा- भारत में कई बार संतों पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। लेकिन हमें कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


आसाराम की तरह भारती सालों से सत्संग का आयोजन कर रही हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में दीक्षा ली थी। आसाराम ट्रस्ट को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि आसाराम और साईं दोनों पिछले पांच सालों से जेल में है। इसी वजह से देशभर में सत्संग और दूसरी गतिविधियों को वह ही संचालित करती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें