फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मध्य प्रदेश पर केजरीवाल की नजर, 20 दिसंबर को करेंगे भोपाल में रैली

Tue, 06 Dec 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 दिसंबर को भोपाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश यूनिट के संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा है कि 20 दिसंबर को केजरीवाल भोपाल में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आलोक अग्रवाल के मुताबिक, 20 दिसंबर को भोपाल के छोला मैदान में आम आदमी पार्टी परिवर्तन रैली करने जा रही है, जिसे अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस दौरान केजरीवाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हल्ला बोल सकते हैं। बताया जा रहा है कि केजरीवाल व्यापम घोटाले और सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर शिवराज सिंह चौहान को घेरेंगे।

आलोक ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 11 वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण आज मध्य प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है। उन्होंने कहा कि भूख, गरीबी, बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़ रही है। कुपोषण से बच्चो की मौत हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जर्जर हैं, स्कूल बंद किये जा रहे है। इस जन विरोधी व्यवस्था को बदलने का शंखनाद केजरीवाल  रैली में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें