फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में देखा गया पीले मेढकों का झुंड, सोशल मीडिया पर यूजर हैरान, देखिए वीडियो

Wed, 15 Jul 2020 10:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के एक गांव में दिखे पीले मेढक - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

अगर गांव देहात से आपका नेता है तो बरसात के दिनों को छोड़िए आम दिनों में भी मेढक आपने जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने पीले रंग के मेढक देखे हैं? दरअसल, मध्यप्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीले रंग के मेढकों के झुंड को देखा जा सकता है। इस वीडियो को देख कर लोग खूब हैरान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


31 सेकेंड लंबा यह वीडियो ट्विटर पर डीडी न्यूज ने शेयर किया। इस वीडियो में एक खेत में भरे पानी में मेढकों को कूदते देखा जा सकता है। डीडी ने वीडियो के साथ लिखा, पीले मेढकों की दुर्लभ प्रजाति का झुंड नरसिंहपुर के अमगांव नामक गांव में देखा गया। आपको बता दें कि इन मेढकों को भारतीय बुलफ्रॉग ( Indian Bullfrog ) के नाम से जाना जाता है।



इस वीडियो को ट्विटर पर अभी तक 86 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इसके साथ ही यूजर्स इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो को अभी तक 1400 बार रिट्वीट किया जा चुका है और 4800 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा, मैंने जीवन में पहली बार पीले मेढक देखे हैं, यह बेहद खूबसूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें