फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर: बिल पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर महिला सरपंच से मारपीट, पति और पंच भी घायल

Sat, 24 Oct 2026 04:48 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के पसला ग्राम पंचायत भवन में बिल पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर आदिवासी महिला सरपंच संतरी सिंह गोंड़, उनके पति और एक पंच से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची सरपंच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पसला के भवन में शुक्रवार को बिल पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर महिला आदिवासी सरपंच, उनके पति और एक पंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिट्टी फिलिंग से संबंधित बिल पर हस्ताक्षर का दबाव बनाने वाले युवकों ने विरोध करने पर तीनों के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देर रात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हमले के तार इंदौर से जुड़े, साजिश में शामिल संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

बिल पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद
ग्राम पंचायत पसला की सरपंच संतरी सिंह गोंड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों के सिलसिले में पंचायत भवन में अधिकारियों का दौरा था। अधिकारियों के जाने के बाद सरपंच और अन्य ग्रामीण स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के आकाश पटेल, नितिन पटेल, शुभम राठौर और रघुवर पटेल वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने मिट्टी फिलिंग से संबंधित बिल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। सरपंच ने बिल की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए बैठक से लौटने के बाद हस्ताक्षर करने की बात कही। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, युवकों ने गाली-गलौज करते हुए सरपंच के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंचे पति और पंच को भी पीटा
सरपंच के साथ मारपीट होते देख उनके पति रोहित सिंह, जो पूर्व सरपंच हैं, और पंच शंकरलाल राठौर बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में सरपंच, उनके पति और पंच को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, देर रात दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत रखी। इसके बाद उन्हें कोतवाली और अजाक थाने भेजा गया। मेडिकल जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर आकाश पटेल, नितिन पटेल, शुभम राठौर और रघुवर पटेल, सभी निवासी पसला, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें