फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: दौड़कर ट्रेन पकड़ने के दौरान गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत, मां-बाप भी हुए घायल

Tue, 06 Aug 2024 10:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेन पकड़ने के दौरान एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन की जनरल बोगी काफी आगे निकल गई, जिसमें बैठने के लिए परिवार दौड़ा। तभी ट्रेन छूटने लगी और इसी हड़बड़ी में गिरने की वजह से मासूम ट्रेन के नीचे आ गया।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरने की वजह से तीन वर्षीय मासूम की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, माता-पिता भी घायल हुए हैं। कोतमा से यह सभी रोजगार की तलाश में उड़ीसा जा रहे थे। जहां ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तथा जनरल बोगी काफी आगे होने के कारण दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने के प्रयास में अनियंत्रित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े, जिस वजह से ट्रेन छूटने के दौरान बच्चा नीचे जा गिरा, जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में मासूम मोहम्मद रियाज की ट्रेन के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे को बचाने के दौरान माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि वार्ड क्रमांक नौ निवासी मोहम्मद शकील पूरे परिवार के साथ रोजगार की तलाश में उड़ीसा के लिए जा रहे थे। रात में अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन में जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।

घायल सकील ने बताया कि जनरल बोगी प्लेटफॉर्म के आगे आउटर के पास लगी थी, जिस दौरान बच्चे व सामान लेकर भागा दौड़ी के दौरान बच्चों की मां जफीरान का पैर फिसल गया और बच्चा ट्रेन के नीचे चला गया। बच्चा जिंदा है, इस सोच में मां ने भी हाथ डाला, जिससे उनकी उंगली कट गई। बच्चों के पिता मोहम्मद शकील ने भी बचाने का प्रयास किया, जिससे उनके कमर में व अन्य हिस्से में चोट आई है। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में बच्चों के माता-पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि स्टेशन में स्ट्रेचर न मिलने के कारण भी परेशान होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें