अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सालर गोंदी के ग्राम सरई पटेरा में दस्त के प्रकोप से एक ही बैगा परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिए गए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया तथा गांव में कर्मचारियों की तैनाती करते हुए उपचार व्यवस्था बनाई जा रही है।
परिवार के दो लोग डायरिया से पीड़ित हैं, जिन्हें उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां से स्वस्थ होकर वह लौट आए हैं, जिन सदस्यों की मौत हुई, उनमें माखन बैगा को टीवी था। झींगिया बाई बीपी व पाइल्स से ग्रसित थी। लीलावती जो की आठ माह की गर्भवती थी। गर्भावस्था के दौरान यात्रा नहीं की जाती है। लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह यात्रा करके यहां पहुंची। इन्हीं सब कारणों की वजह से उनकी मौत हुई है। मेरे द्वारा मौके पर पहुंचकर के निरीक्षण किया गया है। साथ ही पीएचई विभाग के अधिकारी भी मौके पर थे।
...डाक्टर सुरेंद्र सिंह, बीएमओ पुष्पराजगढ़
मौत की वजह डायरिया नहीं है। सभी की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। स्वास्थ्य विभाग , पंचायत एवं पीएचई के टीम को मौके पर भेजा गया है। पंचायत के द्वारा लिखित में यह जानकारी दी गई है कि डायरिया से यह मौत नहीं हुई है। फिर भी मेरे द्वारा एसडीएम को दोबारा जांच के लिए भेजा गया है।