फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जमीन पर सो रहा था बुजुर्ग व्यक्ति, जहरीला सांप काटने से मौत

Sat, 27 Jul 2024 03:36 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में शनिवार को घर पर जमीन में सोने के दौरान सांप के काटने से उपचार के लिए दाखिल कराए गए बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल में था भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में जहरीला सांप काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र 55 साल थी, जिसका उपचार जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में परिजनों ने बताया कि राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत मानपुर गांव के बुजुर्ग ददलू यादव पिता मोलइया यादव, जो अपने कच्चे मकान में शुक्रवार रात खाना-पीना खाने के बाद जमीन पर सो रहा था। तभी रात 11 बजे के लगभग अत्यंत जहरीला करैत प्रजाति के सांप ने पीठ में काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों के द्वारा देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम लाकर चिकित्सकों से परीक्षण कराया।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें शनिवार की सुबह जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती किया गया।जहां उपचार दौरान शनिवार को मौत हो जाने पर ड्यूटी डॉक्टर की सूचना अनुसार जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते ने परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा एवं पीएम कराते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक जांच करने के बाद घटना की सूचना राजेंद्र ग्राम थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें