फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हिमाद्री सिंह ने भरा नामांकन, शुक्ल बोले- इस बार करेंगे 400 पार

सार

Shahdol Lok Sabha Election 2024: शहडोल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। शुक्ल ने दावा किया कि पार्टी 400 पार जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 2
शहडोल की भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
शहडोल संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने बुधवार को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनूपपुर स्मार्ट सिटी से नामांकन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहडोल में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन बुधवार को खत्म हो गए। 

हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा
उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया और देश यह समझ चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। यह चुनाव हमारे बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह भारत को मजबूत कर रहे हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पक्का मकान, मुफ्त उपचार ,अच्छी सड़के, रेलवे लाइन का विस्तार, स्टेशनों का कायाकल्प, धारा 370 को हटाना, राम मंदिर निर्माण, कश्मीर समस्या का समाधान, जैसे अनेक कार्य जनहित में करेंगे। कांग्रेस की सरकार देश को दीमक की तरह खोखला कर रही थी। भाजपा सरकार आने के बाद देश के अंदर गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई। इसका लाभ गरीब युवा महिला किसान हर वर्ग को मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
शहडोल की भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
सुशासन के दम पर पांचवें नंबर पर अर्थव्यवस्था
शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11 नंबर पर थी। देश में भाजपा सरकार बनने के बाद लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों एवं सुशासन के दम पर आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। 2047 में हमारा देश आर्थिक रूप से महाशक्ति बनेगा। राम मंदिर का विरोध करने वाले का आज उन्हीं के दल के लोग अलविदा कह रहे हैं। धर्म का संरक्षण हम नहीं करेंगे तो लोगों की आस्था को चोट पहुंचेगी। शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगात भाजपा सरकार में दी गई है। मेडिकल कॉलेज, नागपुर ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प, पासपोर्ट कार्यालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किया गया।  
सांसद एवं मंत्री ने किया सभा को संबोधित
नामांकन रैली के लिए आयोजित आमसभा को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ-साथ  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, शहडोल सांसद और भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष अजय सराफ एवं उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार के अलावा कई पार्षद एवं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को अलविदा कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें