राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के बैगा बाहुल्य ग्राम सरहाकोना में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करते हुए चौपाल लगाई।राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षित कर योग्य बनाने की जरूरत है। शिक्षा से ही समाज में बदलाव परिलक्षित होगा। उन्होंने जनजाति समाज का आव्हान किया कि शिक्षा की अलख जगाने के लिए समुदाय के बीच जनजागृति का कार्य समाज के प्रमुख लोग करें, जिससे समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को जनजाति बाहुल्य कमजोर क्षेत्र मे प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।