फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली में मां नर्मदा को भांग और हलवे का लगाया भोग, पवित्र नगरी अमरकंटक में परंपरा अनुसार मना पर्व

Mon, 25 Mar 2024 08:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अमरकंटक में होली के दिन रंग-बिरंगी साड़ी से मां नर्मदा का शृंगार किया गया। इसके साथ ही भोग में उन्हें भांग से बनी मिठाई के साथ ही हलवे का प्रसाद एवं बेसन के पकोड़े चढ़ाए गए।
विज्ञापन
अमरकंटक में नर्मदा मंदिर में मूर्तियों का विशेष शृंगार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में स्थित पवित्र नगरी अमरकंटक में होली का पर्व परंपरा अनुसार मनाया गया। जहां मां नर्मदा की विशेष साज सज्जा किए जाने के साथ ही होली पर्व पर शक्तिपीठ होने के कारण विशेष साधना की गई। 
विज्ञापन


मां नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी ने बताया कि होली के त्यौहार में मां नर्मदा की विशेष आराधना की गई। इसके अंतर्गत जहां अन्य दिन मां की साड़ी एक जैसी रहती है, वहीं होली के दिन रंग-बिरंगी साड़ी से मां का शृंगार किया गया। इसके साथ ही भोग में उन्हें भांग से बनी मिठाई के साथ ही हलवे का प्रसाद एवं बेसन के पकोड़े चढ़ाया गया।

मंदिर परिसर में एक दूसरे को रंग लगाकर लिया आशीर्वाद
होली के अवसर पर अमरकंटक नर्मदा मंदिर परिसर में सभी नगरवासियों ने धुरेड़ी के पश्चात मंदिर परिसर पहुंचकर सबसे पहले मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात एक दूसरे को रंग लगा करके होली पर्व की बधाई दी। इसके पश्चात सामूहिक रूप से फाग गाया। इसके बाद यहां भांग का प्रसाद आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें