पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया। रामदास पुरी विगत 6 वर्षों से बिना जूते चप्पल के ठंड गर्मी में रह रहे थे और पार्टी की सेवा में लगे थे।
रामदास पुरी ने वर्ष 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया।